भोजपुरी फिल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना ‘चाहे जग सारा छूटे’ रिलीज

मनोरंजन
Spread the love

मुंबई। जय श्री कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना ‘चाहे जग सारा छूटे’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने रिलीज किया। यह यूट्यूब पर मुफ़्त में उपलब्ध हैं। इससे पूर्व ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है। फिल्मे 19 नवंबर को बिहार-झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

गाने में राहुल सिंह और तनु श्री का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। इसे झारखंड के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों में फिल्माया गया है। इस गाने में शाहिद माल्या व खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है।

छैला सन्दू त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित मनोरंजक और पारिवारिक फिल्म हैं। इसकी कहानी झारखंड में घटित सत्य कथाओं पर आधारित है। पूरी फिल्म की शूटिंग झारखंड में हुई है। इसकी एक झलक इस गीत में दि‍ख रही है। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पहले ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

फिल्म के प्रमुख कलाकार में राहुल सिंह, तनुश्री, उदय श्रीवास्तव, आनन्द देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी और अरविन्द कुमार है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का आइटम सांग भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।

फिल्म के निर्माता राजेन्द्र बगड़िया, सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन, निर्देशक संजय आर निषाद, सहायक निर्देशक व प्रोडक्शन मैनेजर बीरेंद्र सिंह हैं। लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह और कला निर्देशक सतीश गिरी हैं।