अमेरिका ने जासूसी सॉफ्टवेयर ‘पेगासस’ बनाने वाली इसराइली कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट

दुनिया
Spread the love

अमेरिका। दुनियाभर में विवादित हो चुके पेगासस स्पाइवेयर बनाने वाली इसराइली कंपनी NSO ग्रुप को अमेरिका ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। इस फैसले के बाद कोई भी अमेरिकी और अमेरिकी सरकार किसी भी तरह का बिजनेस डील नहीं कर सकेगा।

भारत समेत कई देशों में पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कई पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं, मंत्रियों और सरकारी अधिकारियों के फोन को कथित निशाना बना कर उनकी जासूसी करने के लिए किया गया।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि NSO ग्रुप ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या विदेश नीति के हितों के प्रतिकूल काम किया है। जबकि NSO ग्रुप ने कहा है कि उसकी तकनीक ने आतंकवाद और अपराध रोकने के साथ ही अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को बनाए रखने में मदद की है।