आज का पंचांग और राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

04 नवंबर, 2021

पंचांग (दीपावली)

चार नवंबर। विक्रम संवत- 2078। शक संवत- 1942। अयन- उत्तरायन। मास- कार्तिक। पक्ष- कृष्ण पक्ष। तिथि- अमावस्या रात के 02.44 बजे तक। नक्षत्र- चित्रा सुबह के 07.43 बजे तक। उसके बाद स्वाति पूरा दिन व पूरी रात सुबह 05.08 बजे तक। योग- प्रीति दिन के 11.11 बजे तक। दिशा शूल- दक्षिण और अग्नेय (दक्षिण-पूर्व) दिशा। इस ओर यात्रा उचित नहीं है। सूर्योदय- प्रातः 06.35 बजे। सूर्यास्त- सायं 17.34 बजे। राहुकाल- दिन के 01.27 से 02.49 बजे तक। अभिजीत- दिन के 11.43 से 12.26 बजे तक है। (नई दिल्ली के समयानुसार)

राशिफल

मेष

(यदि आपका जन्म 21 मार्च से 20 अप्रैल के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम का पहला अक्षर-चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ हो तो) आज भाग्य आपके साथ है।  आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, सफलता आपके कदम चूमेगी। अच्छा होगा कि किसी पुरानी लंबित बड़ी योजना को आज प्रारंभ कर दें। परिवार का माहौल भी अच्छा रहेगा।

वृष

(यदि आपका जन्म 21 अप्रैल से 20 मई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो हो तो) यदि क्रोध और वाणी पर नियंत्रण नहीं रख सके तो इसका नकारात्मक असर कार्यक्षेत्र में पड़ेगा। प्रियजनों से भी संबंध प्रभावित होंगे। संतान की ओर से आज कोई शुभ सूचना मिल सकती है।

मिथुन

(यदि आपका जन्म 21 मई से 21 जून के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हां हो तो) व्यवसायियों के लिए दिन उलझन और परेशानी वाला रहेगा। कामकाज में अपेक्षित लाभ नहीं मिल सकेगा। प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को भी तनाव होने का योग है। धैर्य रखें, स्थिति सुधरेगी।

कर्क

(यदि आपका जन्म 22 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो हो तो) आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। इससे सारे काम समय पर पूरे कर लेंगे। नौकरीपेशा लोग यदि नया कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें सफलता मिलेगी।

सिंह

(यदि आपका जन्म 23 जुलाई से 22 अगस्त के बीच हुआ या राशि के या बोलने वाले नाम पहला अक्षर-मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे हो तो) चार नवंबर 2021 का राशिफल मिश्रित फल लेकर आया है। दिन का प्रारंभ शानदार प्रदर्शन से करेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका कद बढ़ेगा। शाम को किसी प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे।

कन्या

(यदि आपका जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो हो तो) आज का दिन प्रियजनों के साथ मौज-मस्ती में व्यतीत हो सकता है। लगातार व्यस्तता के बाद आज आप अपने लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे।  बुजुर्ग वर्ग से किसी बात को लेकर ठनेगी।

तुला

(यदि आपका जन्म 23 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते हो तो) दिन मिला-जुला फल लेकर आया है। कामकाज को लेकर यात्रा की योजना बनेगी। इस पर निकट भविष्य में खर्च करना पड़ेगा। आज किसी नजदीकी से अहम मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है।

वृश्चिक

(यदि आपका जन्म 24 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू हो तो) दिन के आरंभ में विविध उलझनें मानसिक रूप से परेशान करेंगी। हालांकि दोपहर के समय कहीं से शुभ समाचार मिलने से आपको राहत मिलेगी। इसके साथ ही कार्यों के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा।

धनु

(यदि आपका जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे हो तो) आपके कामकाज में आज व्यवहारिकता कम रहेगी। वाणी में रूखापन रहेगा। इस वजह से नए बने संबंधों में खटास आएगी। कामुकता अधिक रहने के कारण परिजनों के आगे शर्मिंदा हो सकते हैं।

मकर

(यदि आपका जन्म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- भो, जा, जी, खी, खू, ख, खो, गा, गी हो तो) दो कार्यों में एक साथ हाथ डालने से व्यवसायी वर्ग को तात्कालिक लाभ होगा। धन की आमद भी आज अवश्य ही होगी। बाद में इससे समस्या बढ़ेगी। साथ ही आप नई दुविधा में फंस सकते हैं।

कुंभ

(यदि आपका जन्म 20 जनवरी से 18 फरवरी के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा हो तो) आर्थिक रूप से दिन अनुकूल है। आय के नए स्रोत के लिए आपके प्रयास को गति मिलेगी। इससे भविष्य की चिंता कम होगी। आप परिजन की आवश्यकता पूरी करेंगे। इससे मन में प्रसन्नता रहेगी।

मीन

(यदि आपका जन्म 19 फरवरी से 20 मार्च के बीच हुआ या राशि के आधार पर या बोलने वाले नाम पहला अक्षर- दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची हो तो) आज आपको थोड़ा धैर्य धारण करना होगा। दांपत्य जीवन में विरोध उत्पन्न हो सकता है, जिसके कारण आपको अपने जीवनसाथी से शिकायत भी होगी। शाम को आकस्मिक धन मिलने का योग है।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)

दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्‍सीन कारगर है। जरूर लें।