29 नवंबर, 2021
मेष
दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों को समाप्त करने में सफल हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कुछ योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं। कुछ नया करके दिखा सकते हैं। करियर में सफलता प्राप्त होगी।
वृष
मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। शिक्षकों से पढ़ाई में पूरी तरह मदद भी मिलेगी। पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। पैसों की स्थिति पर गंभीरता से विचार करेंगे, जिसमें सफल भी होंगे।
मिथुन
दिन बढ़िया रहेगा। किसी खास काम में सफलता हासिल होगी। किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी ईमानदारी से प्रभावित होंगे। छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। अपनी दिशा को निर्धारित करने में कामयाब हो सकते हैं। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। कार्यों में दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
कर्क
सभी काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बच्चों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं। किसी रिश्तेदार को भी साथ ले जा सकते हैं। किसी पर अपनी बात मनवाने का दवाब नहीं डालना चाहिए। कुछ साथियों से मनमुटाव हो सकता है। बिजनेस संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ सकता है। अपने खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए।
सिंह
दिन ठीकठाक रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी काम से अलग से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। अजनबी व्यक्ति से सावधानी से बात करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। धन लाभ के लिए कुछ नए सोर्स प्राप्त हो सकते हैं।
कन्या
दिन मनोनुकूल रहेगा। रूके हुए कामों में किसी मित्र की मदद मिलेगी। कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। पहले किये गये अच्छे कामों का फायदा मिलेगा। करियर में आगे बढ़ेंगे। काम को लेकर कुछ नए विचार दिमाग में आयेंगे। कोई नई योजना बना सकते हैं। दूसरे लोगों की सहयोग मिलती रहेगी।
तुला
दिन मिलाजुला रहेगा। किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। पारिवारिक काम की वजह से भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। थकान महसूस होगी। परिवार में नन्हें मेहमान के आने की सम्भावना है। कामकाज में नए बदलाव करने से आपको बचना चाहिए। सभी परेशानियों का हल निकलेगा।
वृश्चिक
दिन शानदार रहेगा। शाम तक घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना उत्तम रहेगा। प्रेमी के लिए दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। दूसरे लोगों की मदद करने का आपको मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
धनु
दिन उत्तम रहेगा। बाहर जाते समय रास्ते में किसी करीबी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस खुश हो जाएंगे। नये काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर काफी फायदा होगा। अचानक धन लाभ भी हो सकता है। प्रेमी किसी स्थान पर घूमने की योजना बनायेंगे। व्यापार के मामले में कुछ अनुभवी लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
मकर
दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। प्रेमी के लिए दिन सामान्य रहेगा। फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। सारी मुश्किलें दूर होंगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा।
कुंभ
दिन अनुकूल रहेगा। अपनी काबिलियत से काम को सरलता पूर्वक पूरा कर लेंगे। धन लाभ में इजाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जावान महसूस करेंगे। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
मीन
अपनी ऊर्जा का अच्छे कामों सदुपयोग करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में जश्न का माहौल बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना है। करियर में बदलाव ला सकते हैं। सब कुछ अच्छा होगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।