आंध्र प्रदेश में ढही तीन मंजिला इमारत, चार की मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

आंध्र प्रदेश। लगातार हो रही बारिश से आंध्र प्रदेश के लोगों की मुसीबत बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से अनंतपुर जिले के कादरी इलाके में एक पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा देर रात हुआ। इमारत गिरने से मरने वालों में तीन बच्चे और एक वृद्ध महिला शामिल है। इमारत के मलबे में चार से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सूचना के मुताबकि बारिश के चलते आंध्र प्रदेश में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां भारी बारिश हो रही है। इसकी वजह से यहां का बुरा हाल है। कई इलाकों में मकान ढहने की खबर है।

बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। रायलसीमा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले प्रभावित हुए हैं। गुरुवार से हो रही बारिश से चेयुरु नदी उफान पर है। इसके चलते कडप्पा एयरपोर्ट को 25 नवंबर तक बंद कर दिया गया है।