दिल्ली। टी-20 विश्व कप 2021 को ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। विश्व कप के समापन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ की घोषणा की है। बाबर आजम को इस टीम का कप्तान बनाया गया है।
बता दें विश्व कप में बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, इस टीम में कोई भी भारतीय खिलाड़ी जगह नहीं बना स्का है। ICC के इस चयन पैनल में इयान बिशप, नताली जर्मनोस और शेन वॉटसन के रूप में तीन कमेंटटर शामिल थे।
इनके अलावा लॉरेंस बूथ और शाहिद हाशमी के रूप में दो पत्रकार भी इस पैनल का हिस्सा थे। *’टीम ऑफ द टूर्नामेंट’* डेविड वार्नर, जोस बटलर, बाबर आजम (कप्तान), चरित असलंका, एडेन मार्कराम, मोईन अली, वानिंदु हसरंगा, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड, ट्रेंट बोल्ट, एनरिक नोर्खिया और शाहीन अफरीदी (12वां खिलाड़ी). डेविड वार्नर और जोस बटलर को बतौर ओपनर चुना है।
बाबर आजम इस टीम के कप्तान है। मध्यक्रम में श्रीलंका के चरित असलंका और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम शामिल हैं। इंग्लैंड के मोईन अली और श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा को भी इसमें शामिल किया गया है। स्पिनर एडम जैम्पा और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी इस टीम में चुना गया है। न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और दक्षिण के एनरिक नोर्खिया को भी ICC की टीम में चुना गया है। वहीं शाहीन अफरीदी को 12वां खिलाड़ी चुना गया है।