अमेरिका को 2024 टी-20 विश्व कप की मेजबानी सौंप सकती है ICC

देश नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। ICC, 2024 में होने वाले टी-20 विश्व कप का आयोजन अमेरिका में करा सकती है। बता दें, अमेरिका में क्रिकेट को काफी तेजी के साथ बढ़ावा मिल रहा है, इसके अलावा 2028 में अमेरिका में ही ओलंपिक का भी आयोजन किया जाना है। इसके चलते अमेरिका के क्रिकेट के मेगा इवेंट को होस्ट करने का अधिकार मिल सकता है।

आपको बता दें, 2022 टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया तो वहीं 2023 में होने वाला वनडे विश्व कप भारत में खेला जाना है। यानी अब ICC नए देशों को भी बड़े इवेंट्स के आयोजन करने का मौका देना चाहती है।

खबर के मुताबिक, 2024 में अमेरिका को वेस्टइंडीज के साथ संयुक्त रूप से मेजबानी का मौका मिल सकता है। 2028 में अमेरिका के बाद 2032 में ऑस्ट्रेलिया में ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, भारत ने भी साफ कर दिया है कि वे 2036 ओलंपिक होस्ट करने के लिए बोली लगाएंगे।