पहली बार दिवाली की थीम वाले एनिमेशन से सजा वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

दुनिया
Spread the love

न्यूयॉर्क। दीपावली में घर-आंगन को दीप से सजाने की परंपरा रही है। इस शुभ दिन पर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा की जाती है। भगवान राम की भी पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद अयोध्यावासियों ने खुशी में दिये से पूरा शहर रौशन कर दिया था। तभी से दीवाली का त्योहार मनाया जाने लगा।

इसका असर देश-विदेश में भी देखने को मिल रहा है। पहली बार दिवाली की थीम वाले एनिमेशन से वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर को सजाया गया। वहां आतिशबाजी भी की गई। कई लोग इसे सरकार में भारतीय मूल के लोगों की बढ़ती भागीदारी से जोड़कर देख रहे हैं। उधर, डेमोक्रेट्स ने दीवाली को फेडरल हॉली डे बनाने की मांग की है।

दिवाली के खास मौके पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडन ने भी शुभकामनाएं दी हैं। वे इस मौके पर दिवाली मनाते भी नजर आए।

इसके अलावा देश की बात करें तो यहां भी मंदिरों को इस मौके पर भव्‍य तरीके से सजाया गया है। पंजाब में बंदी छोड़ दिवस और दिवाली के मौके पर अमृतसर के गोल्डन टेंपल को लाइटों से सजाया गया।

इसी तरह उत्तराखंड में दिवाली के मौके पर केदारनाथ मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।