दीपावली पर स्‍कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कल्‍पना शक्ति से भरा रंग

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रकाश के त्योहार के शुभ अवसर पर रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के बच्चों ने विद्यालय में दीपावली का पर्व मनाया। ऑनलाइन और ऑफलाइन रहकर बच्चों ने रंगोली, दीपक, कैंडल, कार्ड आदि बनाकर अपनी कल्पना शक्ति से उसमें विभिन्न रंग भरकर सुंदर रूप प्रदान किया।

दीपक की रौशनी के साथ ही बच्चों ने यह भी जाना कि त्योहार मनाने का मजा सबके साथ ही हैं। शिक्षिकाओं द्वारा प्रकाश के इस पर्व पर बच्चों को विभिन्न धार्मिक और पौराणिक कथा के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती गुंजन भसीन ने बच्चों द्वारा बनाए गए कलाओं की प्रशंसा की। उन्‍होंने कहा कि यह त्योहार हमें अपने अंदर की बुराई रूपी अंधकार को समाप्त कर अपने अंदर अच्छाई की रौशनी करने की शिक्षा देता है।