Jharkhand : बदलने वाला है मौसम का मिजाज, दो दिन होगी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दो दिन बारिश होने की संभावना है। अगले 3 से 4 दिनों में रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

बीते 24 घंटे में मौसम शुक्‍क रहा। सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्‍यूनतम तापमान केवीके रामगढ़ में 10.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया। वर्तमान में न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 28 से 30 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। बाद में आसमान मुख्‍यत: साफ हो जाएगा। एक दिसंबर को मौसम शुष्‍क रहेगा। कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं।

मौसम केंद्र के मुताबिक 2 और 3 दिसंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है।