मुंबई में हजारीबाग के निरंजन भारती को मिला झारखंड कला रत्न पुरस्कार

मनोरंजन
Spread the love

रांची। युवा फिल्म निर्देशक निरंजन भारती को झारखंड कला रत्‍न पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। मुंबई के बोरीवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे नाटय गृह सभागार में पद्मश्री छूटनी महतो , मोंगिया टीएमटी के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगियाव, सुप्रिम कोर्ट के जज जोग सिंह ने उन्‍हें सम्मानित।

निरंजन भारती को यह पुरस्कार झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम द्वारा आयोजित झारखंड के 21वें स्थापना दिवस समारोह के दिन सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके बेहतर योगदान के लिए दिया गया। इससे पूर्व निरंजन भारती को 2016 में नेशनल फिल्म डेवलोपमेंट कॉर्पोरेशन भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वच्छ भारत शार्ट फिल्म महोत्सव में छोटी गलती लघु फिल्‍म के लिए एक्सीलेंस पुरस्कार मिला था। झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट निर्देशक, 2017 और 2018 में लगातार दो बार झारखंड गौरव, 2018 में महाराष्ट्र गौरव सम्मान समेत दर्जनों पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।

निरंजन भारती हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के बेंदुआरा गांव के निवासी हैं। कला, संस्कृति के क्षेत्र में अपने निरंतर प्रगतिशील प्रयास एवं देश विदेश में अपने गांव, समाज, जिले और राज्य का मान-सम्मान बढ़ाने में लगे हैं।

इस कार्यक्रम में भारत रत्न रतन टाटा के सचिव योगेश जोशी, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, मुंबई उत्तर से लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी, सुप्रीम कोर्ट के जज जोग सिंह, पद्मश्री छूटनी महतो, पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख, मोंगिया स्टील के सीएमडी गुणवंत सिंह मोंगिया, टफकोन स्टील के सीएमडी मोहन प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद थे।

सम्मान हासिल करने के बाद निरंजन भारती ने झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम के फाउंडर के चेयरमैन प्रेम कुमार और उनकी पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा की कि वे कला संस्कृति के लिए आखिरी सांस तक काम करेंगे।