अमेरिका। भारतीय मूल की कमला हैरिस शुक्रवार को अमेरिका की राष्ट्रपति बनेंगी। कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला होंगी जिनके पास राष्ट्रपति के पावर होंगे।
दरअसल जो बाइडन के स्वास्थ्य की नियमित जांच होगी। इस दौरान उन्हें एनेसथिसिया दी जाएगी। एनेसथिसिया के प्रभाव से बाहर आने तक उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के पास राष्ट्रपति की ताकतें रहेंगी।
बाइडन ने दिसंबर 2019 में अपने शरीर की पूरी जांच कराई थी और तब चिकित्सकों ने पूर्व उपराष्ट्रपति को स्वस्थ और राष्ट्रपति का कर्तव्य सफलतापूर्वक निभाने के लिए उपयुक्त पाया था। साल 2002 और साल 2007 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के राष्ट्रपति रहते हुए भी इसी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के तहत पावर ट्रांसफर किया गया था।