जानें आखिर 20 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व बाल दिवस

देश नई दिल्ली
Spread the love

दिल्ली। बाल दिवस का नाम सुनकर ही हम भारत के लोगों के मन में 14 नवंबर की तारीख याद आती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय या विश्व बाल दिवस इस दिन नहीं बल्कि हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है।

यह दिवस अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों में जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार करने के लिए मनाया जाता है। 20 नवंबर एक महत्वपूर्ण तारीख है क्योंकि इसी दिन 1959 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों को अपनाने की घोषणा की थी।

विश्व बाल दिवस पहली बार 1954 में सार्वभौमिक बाल दिवस के रूप में मनाया गया था और प्रत्येक वर्ष 20 नवंबर को मनाया जाता है। यह 1989 की वह तारीख भी है जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बाल अधिकारों पर कन्वेंशन को अपनाया था। विश्व बाल दिवस हम सभी को बच्चों के अधिकारों की वकालत करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।