
दिल्ली। तीसरे टी-20 मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 73 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। भारत ने टी20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।
भारत ने पहले खेलते हुए रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत 184/7 का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड मार्टिन गप्टिल के अर्धशतक (51) के बावजूद सिर्फ 111 पर ही ढेर हो गई। पहले खेलते हुए भारत ने पॉवरप्ले में बिना विकेट खोए 69 रन बनाए। रोहित शर्मा ने शानदार अर्धशतक (59) लगाया।
वहीं न्यूजीलैंड के खेमे से मार्टिन गप्टिल को किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। भारत की ओर से अक्षर पटेल (3/9) सबसे सफल गेंदबाज रहे। और वे मेन ऑफ द मैच चुने गए। जबकि रोहित शर्मा को मेन ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया। इसी के साथ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीसरी बार (सबसे ज्यादा) क्लीन स्वीप किया है।