
नई दिल्ली। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर सरकार ने लिखित में जो कारण और तर्क गिनाए हैं, उसके एक अंश का खुलासा हुआ है। इस नोट पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हस्ताक्षर हैं। यह नोट संसद के सदस्यों के लिए जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि किसानों के कुछ समूह ही इसका विरोध कर रहे हैं। इसमें किसानों एक समूह पर किसानों खासकर लघु और सीमांत किसानों की स्थिति सुधारने की दिशा में उठाए गए कदम का विरोध करने का दोष मढ़ा गया है। नोट के अनुसार, किसानों के कुछ समूहों का कृषि कानूनों का विरोध करने पर भी सरकार ने कृषि सुधारों से जुड़े इस मुद्दे पर उन्हें समझाने के भरसक प्रयास किए।