बिहार के जमुई में सत्ताधारी पार्टी के नेता साथियों के साथ जाम छलकाते गिरफ्तार

बिहार
Spread the love

जमुई। बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। बावजूद इसके यहां शराब की खरीद-बिक्री धड़ल्ले से जारी है। यहीं नहीं शराबबंदी की धज्जियां उड़ाने में सत्ताधारी पार्टी के नेता भी पीछे नहीं हैं।

ताजा मामला जमुई जिले का है। यहां के भाजपा के जिला सोशल मीडिया आईटी सेल के जिला संयोजक भगवान पांडेय अपने साथियों के साथ जाम छलकाते हुए हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने चकाई थाना क्षेत्र के गोला गांव के पास से उन्हें और उनके दो साथियों को शराब पीते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता भगवान पांडेय सहित तीन लोगों की जब चकाई थाना लाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच की गई, तो उसमें शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत उन्हें गिरफ्तार कर लिया और विधि सम्मत कार्रवाई आगे की जा रही है।