21 नवंबर, 2021
मेष
दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। फिजूल की बातों में नहीं पड़ें। किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो सकारात्मक सोच के साथ शुरू कर दें। मेहनत से भी सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। बिजनेस में तरक्की होगी। लोगों का सहयोग आपको मिलेगा।
वृष
दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की गति बढ़ेगी।
मिथुन
दिन उत्तम रहने वाला है। योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। थोड़ी-सी कोशिश से ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।
कर्क
दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें। प्रीपेयर होकर जायें। बॉस को काफी उम्मीदें रहेंगी। डील क्लीयर हो जायेगी। पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता लाने का प्रयत्न सफल होगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
सिंह
दिन मिलाजुला रहने वाला है। मिलने वाले ज्यादातर समाचार पक्ष में रहेंगे। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें। किसी चीज को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं, इसलिए अपने जीवनसाथी से बातें शेयर करें। आय के साधन प्राप्त होंगे। व्यस्त होने से थकान महसूस कर सकते हैं। इसलिए आराम के लिए समय अवश्य निकाल लें।
कन्या
किस्मत साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रूका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा। चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
तुला
दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय अधिक बीतेगा। किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की सम्भावना बन रही है। कोई खास मित्र बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेंगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का निराकरण मिल जायेगा। बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।
वृश्चिक
दिन अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता का आशीर्वाद फलदायी होगा। छात्र शांत होकर विचार करें। पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। साथियों का सहयोग मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। बच्चों का समय दादा-दादी के साथ बितेगा।
धनु
दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। लेन-देन के मामलों में आज दूरी बनाये रखनी चाहिए। सेहत के प्रति थोड़ा सचेत रहे। खर्चा भी अधिक हो सकता है। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन चिड़चिड़ापन भी रहेगा। ऑफिस के किसी नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में साथियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
मकर
दिन अच्छा रहने वाला है। कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोग को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। सभी तरह की परिस्थितियों से लड़ने के लिये तैयार रहें। पारिवारिक समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। इसकी वजह से मानसिक असंतोष बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से प्रोपर्टी में निवेश कर सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
कुंभ
दिन उत्तम रहने वाला है। दिन कुछ खास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। घर पर ही सौन्दर्यीकरण या मसाज करे, तो अच्छा महसूस होगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे बखूबी निभाएंगे। इस राशि के कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लें। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
मीन
कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भी प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। बेरोजगार को नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी बात की ज्यादा जिद नहीं करें। उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। खान पान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)
दैनिक भारत 24 की अपील : कोरोना से जंग में वैक्सीन कारगर है। जरूर लें।