HBD: शाहरुख खान को 3 बार करनी पड़ी थी शादी, गौरी की दिवानगी में चले आए थे मुंबई

मुंबई
Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के बादशाह इस साल शाहरुख अपना 56वां जन्मदिन मना रहे है। शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। शाहरुख ने सालों के संघर्ष के बाद अपने बेहतरीन अभिनय के हुनर से इंडस्ट्री में बादशाह की उपाधि हासिल की है।

शाहरुख खान का परिवार पाकिस्तान के पेशावर से ताल्लुक रखता है। बंटवारे के बाद परिवार दिल्ली आ गया। 16 साल के थे तब उनके पिता मीर ताज मोहम्मद का निधन हो गया। 1950 में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने बीच में ही कॉलेज छोड़कर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा जॉइन कर लिया।

साल 1991 में मां लतीफ फातिमा के निधन के बाद गौरी के प्यार में शाहरुख मुंबई चले आए। उस समय की बड़ी मॉडल थी गौरी, जिनके शाहरुख दिवाने हो गए थे। मुंबई आने के बाद शाहरुख ने टीवी पर ‘सर्कस’ और ‘फौजी’ जैसे धारावाहिकों में काम किया। हिंदी सिनेमा में उन्होंने कदम फिल्म ‘दीवाना’ से रखा। कम लोग ही जानते हैं कि शाहरुख ‘दीवाना’ से पहले ‘दिल आशना है’ की शूटिंग पूरी कर चुके थे। जहां उन्हें पहली फिल्म दिल आशना है मिली।

शाहरुख ने 1992 की फिल्म दीवाना से बॉलीवुड डेब्यू किया था। जो हिट साबित हुई। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म डीडीएलजे भारत और विदेश की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित कर दी गई थी। ये भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म थी जो 1000 हफ्तों से ज्यादा समय तक मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में लगी रही थी। 1995 में रिलीज हुई फिल्म 2015 तक थिएटर में चलती रही थी। शाहरुख इंडस्ट्री के वह एक्टर हैं, जिन्होंने यह मुकाम ही नहीं बल्की अपने प्यार यानी गौरी खान को पाने के लिए भी कड़ी मशक्कत की।

दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी और पहली नजर में ही शाहरुख खान, गौरी को दिल दे बैठे थे। सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद शाहरुख खान और गौरी खान ने साल 1991 में शादी कर ली थी। शाहरुख खान और गौरी खान ने पहले कोर्ट मैरिज की। इसके बाद 26 अगस्त, साल 1991 को दोनों का निकाह हुआ। इसके बाद 25 अक्टूबर 1991 को दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई। इस तरह शाहरुख खान और गौरी को तीन बार शादी करनी पड़ा।