तीन दिन से ढूंढ रहे थे परिजन, रेलवे लाइन पर मिला शव

झारखंड
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

जमुआ (गिरि‍डीह)। जमुआ प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोबी निवासी लखन यादव (45) तीन दिन से गायब थे। परिजनों खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार को शाम हिरोडीह थाना क्षेत्र के सीमांकन पर धनवार थाना क्षेत्र के रेम्बा रेलवे स्टेशन के बगल में उसका शव मिला। धनवार पुलिस शव को अपने कब्जे ले ली। बाद में शव की शिनाख्त की गई।

इसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही खबर तुरंत गांव में आग की तरह फैल गयी। परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र सुधीर यादव और पिता गुरुदयाल यादव द्वारा धनवार थाना में आवेदन दिया गया। पुत्र ने कहा कि पिता का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मुझे मेरे पिता की मृत्यु पर किसी पर शक नहीं है। मेरे परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है। मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहने के कारण ऐसी घटना घटी है। आवेदन के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दी है।

खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर पोबी पंचायत के प्रधान मुखिया नकुल पासवान, समाजसेवी शंकर यादव, केदार यादव, पंचायत समिति सदस्य व मुखिया प्रत्याशी सीता देवी प्रतिनिधि सुरेश दास, किशोरी यादव, लक्ष्मण यादव, मनोज यादव, रविन्द्र यादव, रोहित दास, लखन दास, मुकेश वर्मा सहित दर्जनों लोगों ने दुःखद घटना जताया। पोबी के दर्जनों ग्रामीण लोग धनवार थाना पहुंचे थे। उसकी अंत्येष्टि कर दी गई।