नक्सलियों ने लगाया था IED, पुलिस ने ऐसे किया निष्क्रिय, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love


चाईबासा। नक्सलियों ने पुलिस बल को उड़ाने के लिए 40 किलोग्राम के दो आईईडी लगाये थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे निष्क्रिय कर दिया। गहराई में होने के कारण उसे निकालना संभव नहीं था। इसके कारण उसे विस्फोट कराना पड़ा।

चाईबासा पुलिस और CRPF ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र में 11 फरवरी को नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया। गोईलकेरा-चाईबासा मेन रोड के गितिलिपी चौक से 400 मीटर पहले दो पुलिया के बीच पक्की सड़क के नीचे नक्सलियों ने 40 KG के दो IED बम लगा रखा था। सुरक्षाबलों को इसकी जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे। हालाकि IED जमीन के अंदर इतनी गहराई में दबाकर लगाया गया था कि उसे निकालना संभव नहीं था। इसके बाद बम निरोधक दस्ते को IED बम को वहीं विस्फोट कराना पड़ा।

बम इतना शक्तिशाली था कि विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। साथ ही सड़क का मलबा करीब 30-40 फीट ऊपर तक उड़ा। बताते चलें कि जिले में एक करोड़ के इनामी नक्सली अतिराम मांझी उर्फ अनद दा और महाराज प्रमाणिक दस्ता के विरूद्ध सुरक्षाबल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। इसी सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को सड़क के नीचे IED बम छिपा रखने की जानकारी मिली थी। सर्च ऑपरेशन में चाईबासा पुलिस, CRPF 197, 174 और 60 बटालियन, जगुआर पुलिस व कोबरा बटालियन शामिल हैं।