कैंब्रियन पबिल्‍क स्‍कूल में मनाया गया दीपोत्सव

झारखंड
Spread the love

रांची। दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने के साथ-साथ अंतर्मन के अंध तमस को दूर करने और चुनौतियों से संघर्ष कर विजय पथ पर अग्रसर होने की भी प्रेरणा देती है। आज जब समग्र विश्व संकट के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में दीपावली का संदेश और भी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें रांची के कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में प्राचार्य नीता पांडेय ने कहीं। उन्होंने सभी से सावधानीपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।

इससे पहले नर्सरी से बारहवीं तक के बच्चों ने रंगोली निर्माण, दीया सजावट, चित्रकला और तोरण निर्माण जैसे कार्यक्रमों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भगवान राम के अयोध्या आगमन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम समन्वयक आशा राज ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की प्रतिभा में  निखार आता है। वे अपनी संस्कृति और परंपराओं से भी अवगत होते हैं। कार्यक्रम निर्माण में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।