जापान के काउंसिल जनरल को भायी झारखंड की खूबसूरत वादियां, राज्यपाल रमेश बैस से की मुलाकात

Uncategorized
Spread the love

रांची। काउंसिल जनरल ऑफ जापान के नाकामुरा युताका झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की वादियों से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने राज्य की न्यायाचार व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जापान में इन बातों का उल्लेख होगा।

वहीं राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया जाएगा। मंगलवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से काउंसिल जनरल ऑफ जापान, कोलकाता के नाकामुरा युताका ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर राज्यपाल श्री बैस ने कहा कि झारखंड राज्य प्राकृतिक दृष्टिकोण से अत्यन्त समृद्ध है। यहां के घने जंगल, पहाड़, झरने व जलप्रपात लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य में अनेक पर्यटन एवं विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं।

राज्यपाल ने नाकामुरा युताका से कहा कि राज्य के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर आनंद प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि रांची यूनिवर्सिटी की ओर से छह माह की जापानी भाषा का सर्टिफिकेट कोर्स भी तमाई वन ओप्पो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से संचालित हो रहा है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों में उत्साह एवं रुचि देखी जा रही है।

वहीं शिष्टाचार भेंट के क्रम में राज्यपाल को काउंसिल जनरल ऑफ जापान, कोलकाता के नाकामुरा युताका ने कहा कि झारखंड काफी खूबसूरत है। वे पतरातू गए थे। वहां का अप्रतिम दृश्य अत्यंत रमणीय है। उन्होंने राज्य की न्यायाचार व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि जापान में इन सब बातों का उल्लेख करेंगे और राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने के लिए आग्रह भी करेंगे।