जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे झुमरा पहाड़

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। कांग्रेस पार्टी पिछले 14 नवंबर से पदयात्रा निकाल रही है। इस दौरान महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चला रही है। सोमवार को गोमिया प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र झुमरा पहाड़ के निकट बसे सिमरा बेड़ा गांव पहुंचे। महंगाई के खिलाफ ग्रामीणों को जागृत किया। जन जागरण अभियान का नेतृत्व गोमिया कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडे ने किया।

मौके पर गोमिया कांग्रेस पार्टी के प्रभारी रामकिशन रविदास सहित अभय सिन्हा, मुकेश यादव, मंटू यादव, महमूद आलम, शेखर पासवान और धीरज कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर पांडे ने कहा कि पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए महंगाई के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। गोमिया कांग्रेस कई दशक बाद गोमिया प्रखंड के झुमरा पहाड़ के आसपास बसे ग्रामीणों के बीच जाकर पार्टी का प्रचार प्रसार की। कांग्रेस को जन जन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम प्रभारी राम किसुन रविदास ने कहा कांग्रेस पार्टी ही देश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है। मौजूदा सरकार देश को गर्त में ले जा रही है। आज जन जागरण अभियान चलाकर सुदूर क्षेत्र के ग्रामीण जनता को देश के हालत से रूबरू कराना मकसद था।

कार्यक्रम मे पंकज पांडेय ने निजी खर्च पर दर्जनों गर्म कपड़े वितरित किये। उन्‍होंने कहा राजनीति मकसद नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति के काम आना, उनकी सेवा करके ही सकून मिलता है।