लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन

झारखंड
Spread the love

गिरिडीह। जिले के जमुआ प्रखंड के लंगटा बाबा प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, मिर्जागंज में पैन इंडिया कार्यक्रम के तहत कानूनी जागरुकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन 12 नवंबर को किया गया। इस अवसर पर विधिक सहायता केंद्र प्रखंड जमुआ कार्यालय के पीएलवी सुबोध कुमार साव ने प्राधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।  पेंटिंग, निबंध, स्लोगन और फिल्म मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विद्या सागर मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्‍होंने छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाध्यापक बसंत कुमार साव ने कहा कि आत्मविश्वास बनाये रखने से सफलता हासिल होती है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो जिला संयुक्त सचिव योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि जानकारी, जागरुकता, सतर्कता और मौलिक कर्तव्य दायित्व के निर्वहन से ही प्रदत संवैधानिक अधिकारों की अभिरक्षा होती है।

इससे पहले भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके आदर्शो को आत्मसात कर पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर सुहानी सहाय, स्नेहा कुमारी, सुमेरा कुमारी, सिया कुमारी, अंशु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, साक्षी कुमारी, खुशबू कुमारी, स्वाति‍ कुमारी, छोटी कुमारी, रीता कुमारी आदि छात्राएं उपस्थित थीं।