नक्सलियों को हथियार देने में शामिल बिहार के कामेन्द्र सिंह धनबाद में गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

  • एटीएस की टीम ने पकड़ा, कई हथियार जब्त

रांची। आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त में शामिल अभियुक्त कामेन्द्र सिंह (40 वर्ष) को धनबाद के चिरकुंडा थाना से गिरफ्तार किया है। वह बिहार के भोजपुर जिले के तरारी थाना के कारथ ग्राम निवासी स्व. यमुना सिंह का पुत्र है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिल के के सक्टोरिया का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि एटीएस द्वारा माओवादी एवं आपराधिक संगठन गिरोहों को हथियार एवं कारतूस उपलब्ध कराने वाले गिरोह से जुड़े अभियुक्त पंकज सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में की गई थी। पंकज सिंह से की गई पूछताछ से यह तथ्य प्रकाश में आया कि कामेन्द्र सिड और कुछ अन्य व्यक्ति धनबाद में रहकर अवैध हथियार के खरीद-फरोख्त में शामिल हैं।

इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर कामेन्द्र सिंह के पास से उसकी निशानदेही पर 02 (दो) 782 एमएम का पिस्टल, 14 कारतूस और तीन मैगजीन की बरामदगी की गई है। कामेन्द्र सिंह से पूछताछ के क्रम में धार के खरीद-फरोख्त में शामिल अन्य अपराधियों के संदर्भ में एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

जानकारी का सत्यापन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कामेन्द्र सिंह धनबाद में अवैध गांजा, जमीन और कोयला के कारोबार में लिप्त था। उसके पास 02 (दो) डंपर, 1 मारूति ब्रेजा कार मौजूद है। उक्त अभियुक्त के पास से मौजूद बुलेट मोटरसाईकिल को भी जब्त किया गया है।

टीम में पुलिस निरीक्षक लव कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक बबलू सिंह, पुलिस आरक्षी निरीक्षक शिव नारायण किसान एवं सशस्त्र जवान शामिल थे।