जुड़वा बच्चों की मां बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, नाम भी रखा

मनोरंजन
Spread the love

अमेरिका। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र जुड़वा बच्चों की मां बनी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुशखबरी अपने फैंस को दी। उन्होंने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए बच्चों को जन्म दिया है।

प्रीति ने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ ने जन्म लिया है। हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार।‘

बताते चलें प्रीति जिंटा ने 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। प्रीति की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। मॉडलिंग और एड फिल्म करने के बाद प्रीति ने मणिरत्नम की ‘दिल से’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिलहाल वह अपने पति के साथ अमेरिका में रहती है। उनके पति जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।