यूपी : अम‍ित शाह बोले- अब मैं दूरबीन लेकर ढूंढ़ता हूं तो बाहुबली नजर नहीं आता

उत्तर प्रदेश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। शाह ने डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पर बीजेपी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्‍बोधित करने की शुरुआत उन्‍होंने 2022 में भी भाजपा को प्रचंड बहुमत के संकल्‍प से की। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि आज किसी की हिम्मत नहीं है पलायन कराने की। पहले हर जिले में दो-तीन बाहुबली थे लेकिन आज दूरबीन लेकर भी देखता हूं तो कोई बाहुबली नजर नहीं आता।

आज 16 साल की बच्ची भी गहने लादकर रात 12 बजे भी स्कूटी पर निकल सकती है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को अपनी पहचान वापस दिलाने का कार्य किया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को देश का सबसे प्रमुख राज्य बनने की दिशा में बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है।