ऐसी अजब उंगलियां…जिसने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में करा दिया नाम दर्ज

देश
Spread the love

नई दिल्ली। अनोखेपन के कारण अधिकांश लोग गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाते हैं। उन्हीं में से एक व्यक्ति देवेंद्र सुथर है। उनके चर्चा में आने की वजह उनके हाथ और पैर की उंगलियां हैं।

दरअसल गुजरात के हिम्मतनगर निवासी देवेन्द्र सुथर पेशे से कारपेंटर हैं और देवेंद्र के हाथ और पैर की कुल मिलाकर 28 उंगलियां हैं। और इतनी उंगलियां होने की वजह से उन्हें कई काम करने में कठिनाई भी होती है और बहुत ज्यादा सावधानी रखनी पड़ती है। देवेन्द्र सुथर के इसी अनोखेपन उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज किया गया है। 43 साल के देवेंद्र सुथर को पॉलीडैक्टली नामक बीमारी है। इसी बीमारी के कारण उनके दोनों हाथों में 14 उंगलियां और और दोनो पैरों में भी 14 उंगलिया हैं।

इसके अलावा, हैरानी की बात ये है कि उनके दोनों पैर आपस में चिपके हुए हैं। वह अपनी अपनी इस बीमारी से निजात नहीं पा सके, क्योंकि आर्थिक मंदी के कारण सर्जरी नहीं हो पाई। उन्हें अपने नाप के जूते ढूंढने में भी दिक्कत होती है। उन्हें अपनी पॉलीडैक्टली नामक बीमारी की वजह से कई परिस्थितियों में समस्या तो होती है, परंतु वह निराश नहीं होते।