राम वियोग में ‘दशरथ’ का पात्र निभा रहे राजेश ने मंच पर ही त्याग दिए प्राण, लोग समझते रहे अभिनय

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के गांव हसनपुर में रामलीला मंचन के दौरान हैरान कर देने वाली घटना हो गई। रामलीला मंच पर दशरथ के प्राण त्यागने वाले दृश्य करने के बाद सच में पात्र ने जान गवां दी।

दशरथ की भूमिका राजेंद्र सिंह निभा रहे थे। राम के वन गमन का दृश्य था। इसी दृश्य में राजा दशरथ भगवान राम के वन जाने के बाद उनके वियोग में व्याकुल होते हैं। राम के वियोग में दशरथ ने प्राण त्याग दिया। दृश्य खत्म होने के बाद देखा तो राजेंद्र सिंह ने वास्तव में स्टेज पर ही प्राण त्याग दिए थे।

हुआ ये कि राम के वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने के बाद पर्दा गिर गया लेकिन दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह नहीं उठे। सहयोगी कलाकार पर्दा गिरने के बाद पास पहुंचने पर इस बात का एहसास हुआ कि पात्र में इतना रम गए कि वियोग में मंच पर ही वास्तव में अपने प्राण त्याग दिए। बिजनौर जिले के गांव हसनपुर में 2 अक्टूबर से रामलीला का मंचन हो रहा था।

14 अक्टूबर को राम के वन गमन के दृश्य का मंचन हो रहा था। इसी दौरान दशरथ की भूमिका निभा रहे राजेंद्र सिंह ने वास्तव में मंच पर ही प्राण त्याग दिए और निर्जीव पड़े रहे। इस घटना के बाद रामलीला में शोक छा गया। रामलीला देखने पहुंचे दर्शकों की आंखों में भी आंसू आ गए। राजेंद्र सिंह पिछले 20 साल से इस रामलीला में राजा दशरथ का रोल अदा करते चले आ रहे थे और उनका अभिनय इतना सजीव था कि लोग भाव विभोर हो जाते थे।