दिल्‍ली से पटना तक चलेगी नई 3 एसी इकोनॉमी कोच वाली स्पेशल ट्रेन, यहां से गुजरेगी

देश नई दिल्ली मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत की पहली नई 3 एसी इकोनॉमी कोच वाली स्पेशल ट्रेन ‘गति शक्ति एक्सप्रेस’ राष्ट्रीय राजधानी से पटना जंक्शन तक चलेगी। ट्रेन दोनों गंतव्यों की ओर 5 चक्कर लगाएगी। यह जानकारी रेलवे ने दी है।

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए और आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इसके तहत एक विशेष ट्रेन गति शक्ति सुपरफास्ट (संख्‍या 01684/01683) आनंद विहार टर्मिनल-पटना-आनंद विहार टर्मिनल शुरू हो रहा है। उसमें 20 नई 3 एसी इकोनॉमी कोच होंगे।

ट्रेन (संख्या-01684) आनंद विहार टर्मिनल-पटना जंक्शन गति शक्ति सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात 11.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन पटना जंक्शन अपराह्न 03.45 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन 29 अक्‍टूबर से शुरू हो गई है। 31 अक्‍टूबर, 02 नवंबर, 05 नवंबर और 07 नवंबर, 2021 को अपने निर्धारित समय पर खुलेगी।

वापसी में ट्रेन (संख्या-01683) पटना जंक्शन से 30 अक्‍टूबर, 01 नवंबर, 03 नवंबर, 06 नवंबर और 08 नवंबर, 2021 को शाम 05.45 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 09.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्‍शन, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्‍शन और दानापुर स्टेशन होते हुए जाएगी।