गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, झारखंड में ये होगी कीमत

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैर-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत 15 रुपये बढ़ा दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की गई है। बढ़ी हुई कीमत 06 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटा दिये दिये हैं। रांची सहित झारखंड में इसकी कीमत में 2 रुपये की कमी की गई है। एक अक्‍टूबर को इसकी कीमत में 35 रुपये का इजाफा किया गया था। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 1851 रुपये हो गई थी। कीमत घटने के बाद अब यह 1849 रुपये में मिलेगी।

गैर-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत एक अक्‍टूबर को नहीं बढ़ाई गई थी। यह 942 रुपये थी। इसकी कीमत में 15 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद सिलेंडर का दाम 957 रुपये हो गया है।