क्रूज पर पार्टी : शाहरूख के बेटे सहित तीन को हिरासत में भेजा

देश मुख्य समाचार मुंबई
Spread the love

मुंबई। क्रूज पर पार्टी में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार अभिनेता शाहरूख खान के बेटे सहित तीन को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेजा गया। न्यायिक हिरासत के लिए उन्‍हें कल फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। एनसीबी ने कोर्ट से 5 अक्टूबर तक के लिए उनकी हिरासत मांगी थी।

कोर्ट ने आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को कल तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। एनसीबी उन्‍हें न्यायिक हिरासत के लिए कल फिर से अदालत में पेश करेगा।

इससे पहले मुंबई तट पर एक क्रूज पर पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में हिरासत में लिए गए आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी ऑफिस से मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था।

अन्य पांच आरोपियों नूपुर सतीजा, इसमीत सिंह चड्ढा, मोहक जसवाल, गोमित चोपड़ा और विक्रांत छोकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका मेडिकल होने के बाद उन्हें कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी को कल मुंबई तट पर एक क्रूज पर पार्टी में छापेमारी के सिलसिले में गिरफ़्तार किया गया था।

एनसीबी प्रमुख एसएन प्रधान ने कहा कि इसपर कार्रवाई पहले से ही हो रही थी। हमलोग लगातार इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रहे थे। ये था कि इनपुट पक्के हो जाएं उसके बाद कार्रवाई हो। इनपुट पुख्ता होने के बाद कार्रवाई की गई है। जो इनपुट इनलोगों से मिल रहे हैं, उसको ही इनपुट मानकर हो सकता है। आगे कई दिनों तक कार्रवाई की जाए। इस नेटवर्क में जो भी पाए जाएंगे चाहे वे किसी भी ओहदे के लोग हों कार्रवाई होगी।

एनसीबी प्रमुख ने कहा कि ये दो सप्ताह तक चली जांच का परिणाम है। हमने खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई की। इसमें कुछ बॉलीवुड लिंक की संलिप्तता सामने आई है।