weather alert

Jharkhand : मौसम केंद्र का अलर्ट, इन जिलों में कुछ घंटों में होगा असर

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। रांची मौसम केंद्र ने तात्कालिक चेतावनी जारी की है। केंद्र के मुताबिक आने वाले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी आशंका है।

केंद्र के मुताबिक इसका असर पाकुड़, गढ़वा, खूंटी, साहेबगंज, गिरिडीह, गोड्डा, रांची, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ भागों में देखने को मिलेगा। केंद्र की चेतावनी के मद्देनजर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।

केंद्र ने सलाह दी है कि मौसम को देखते हुए लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे नहीं रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।