आईएएस अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर, फिर लगाए गए इन मंत्री के साथ

अन्य राज्य देश मुख्य समाचार
Spread the love

नई दिल्ली। हरियाणा के चर्चित सीनियर IAS अधिकारी अशोक खेमका का एक बार फिर ट्रांसफर हो गया है। इस बार उनका 54वां ट्रांसफर है। सिविल सेवा में 30 साल के लंबे करियर में अच्छा खासा ट्रांसफर हो चुका है।

1991 बैच के आईएएस अधिकारी खेमका को करीब दो साल बाद फिर से कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ लगाया गया है। इससे पहले मार्च 2019 में खेमका का ट्रांसफर हुआ था। हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया। प्रधान सचिव (अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय) के अपने वर्तमान कार्यभार से, उन्हें हरियाणा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है।

वह मत्स्य विभाग की देखरेख भी करेंगे। खेमका ने अपने 53वें तबादले से परेशान होकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाख खट्टर को पत्र लिख दिया था। उन्होंने अपने पत्र में कहा था कि दब्बू अधिकारी तो फलते-फूलते हैं, जबकि ईमानदार को मामूली भूमिकाएं दी जाती हैं। उन्होंने सीएम खट्टर से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने की अनुमति देने को भी कहा था। विज्ञान एवं तकनीकी विभाग के प्रधान सचिव अमित झा को इस पद से हटाते हुए खेमका को यह जिम्मेदारी दी गई है।

27 नवंबर 2019 को अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने से पहले खेमका विज्ञान एवं तकनीकी महकमा ही संभाल रहे थे। वहीं, स्थानीय शहरी निकाय और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग संभाल रहे अरुण कुमार गुप्ता को अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।