बेखौफ चोर, एसपी को भी नहीं बख्शा

झारखंड देश
Spread the love

गिरिडीह। चौंकाने वाली खबर यह आयी है कि झारखंड के गिरिडीह एसपी अमित रेनू के देवघर स्थित घर में चोरी हो गयी है। रविवार देर रात चोरी ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद देवघर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार घर से 1 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया मोहल्ले की है। घटना की जानकारी एसपी अमित रेनू के पिता और गृहस्वामी देवदत्त रेणुदास को सोमवार की सुबह मिली। इसके बाद देवदत्त रेनुदास सुबह घर पहुंचे, तो देखा कि घर के तीन अलमारी तोड़ कर 20 हजार नकद के साथ एक अंगूठी और घड़ी गायब है।

चोरी की सूचना मिलने के बाद देवघर नगर थाना पुलिस की परशानी भी बढ़ती भी नजर आ रही है। एसपी के पिता समेत पूरा परिवार देवघर के दूसरे घर में रहता था। लिहाजा, खाली घर का फायदा उठा कर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि घर 10 दिनों से बंद था।