जंगल में मिला मानव कंकाल, मचा हड़कंप, चर्चा का बाजार गर्म

अन्य राज्य देश
Spread the love

संजय कुमार सिन्‍हा

बड़बिल (ओडिशा)। गुवाली पंचायत के गंधलपादा पहाड़ी जंगल में बीते सोमवार को मानव कंगाल मिला। कुछ स्थानीय लोगों ने इसे देखा। मानव कंकाल मिलने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। चर्चा का बाजार गर्म हो गया। लोगों ने इसकी सूचना रुगुडीह पुलिस प्रशासन को दी।

सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस ने कंकाल को कब्‍जे में ले लिया। उसे जांच के लिए लैब भेजा। मानव कंकाल को मिलने की तरह-तरह की शंका जताई जा रही है। स्‍थानीय लोगों ने बताया कि गुवाली ग्राम चौक के समीप रहने वाले सनातन पात्रो ने का 31 वर्षीय पुत्र रवि पात्रो बीते लगभग डेढ़ महीने से लापता है। उसकी गुमशुदगी की सूचना उसने रुगुडीह पुलिस को दी थी। आज तक उसका पता नहीं चला।