Good News : 5 नवंबर से नियमित चलेगी वास्को-द-गामा-जसीडीह ट्रेन

झारखंड
Spread the love

रांची। यात्रियों के लिए खुशखबरी। रेल मंत्रालय ने वास्को-द-गामा-जसीडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को नियमित चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का परिचालन 28 सितंबर, 2021 को जसीडीह से  किया गया था। पूर्णतः आरक्षित इन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का नियमित परिचालन वास्को-द-गामा से 05 नवंबर और जसीडीह से 08 नवंबर, 2021 से किया जाएगा।

ट्रेन संख्या 06397 वास्को-द-गामा-जसीडीह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 नवंबर, 21 से 28 जनवरी, 22 तक प्रत्येक शुक्रवार वास्को-द-गामा से प्रस्थान करेगी।

वास्को-द-गामा प्रस्थान 05:15 बजे, मडगांव आगमन 05:55 बजे प्रस्थान 06:00 बजे, हुबली आगमन 10:45 बजे प्रस्थान 10:55 बजे, बल्लारी आगमन 15:00 बजे प्रस्थान 15:05 बजे, गुंटकल आगमन 16:20 बजे प्रस्थान 16:30 बजे, सिकंदराबाद आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे बल्लारशाह  आगमन 05:35 बजे प्रस्थान 05:40 बजे, दुर्ग  आगमन 11:55 बजे प्रस्थान 12:00 बजे, रायपुर आगमन 12:35 बजे प्रस्थान 12:40 बजे, बिलासपुर आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:45 बजे, झारसुगुडा आगमन 18:10 बजे प्रस्थान 18:12 बजे, राउरकेला आगमन 19:25 बजे प्रस्थान 19:40 बजे, हटिया आगमन 22:30 बजे प्रस्थान 22:35 बजे, रांची आगमन 22:50 बजे प्रस्थान 23:00 बजे, मुरी आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:20 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 01:40 बजे प्रस्थान 01:50 बजे, धनबाद आगमन 03:45 बजे प्रस्थान 03:50 बजे, चितरंजन आगमन 05:11 बजे प्रस्थान 05:13 बजे एवं जसीडीह आगमन 7:00 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 06398  जसीडीह-वास्को-द-गामा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08 नवंबर, 21 से 31 जनवरी, 22 तक प्रत्येक सोमवार जसीडीह से प्रस्थान करेगी।