झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की साजिश के तीनों आरोपियों को मिली जमानत

अपराध झारखंड देश मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। बड़ी खबर यह है कि झारखंड की मौजूदा हेमंत सरकार को गिराने की साजिश करने के तीनों आरोपियों को एसीबी के विशेष कोर्ट से जमानत मिल गयी है।

एसीबी कोर्ट ने इन्हें बड़ी राहत देते हुए इनकी जमानत याचिका को मंजूर कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता की धारा 167 का आरोपियों को लाभ मिला है। यहां बता दें कि हेमंत सरकार के खिलाफ साजिश रचने की जानकारी के बाद बड़े होटलों में स्पेशल ब्रांच की टीम ने छापेमारी की थी, जहां से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

बीते 22 जुलाई को झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के एक विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ने भी महाराष्ट्र और झारखंड के कुछ ‘पावर ब्रोकर्स’ पर सरकार को गिराने की साजिश रचने और कुछ विधायकों को खरीदारी की कोशिश का आरोप लगाते हुए रांची के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज करायी थी, तो पुलिस ने रांची के एक होटल से तीन लोगों ब्रजेश कुमार दुबे, अमित सिंह और निवारण महतो को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने उनके पास से दो लाख रुपये बरामद किये थे। इस साजिश की जांच के क्रम में पुलिस ने महाराष्ट्र भाजपा के दो विधायकों के नाम भी लिये थे। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार लोगों को जेल तो भेज दिया, लेकिन तीन महीने बाद भी जांच का न तो कोई निष्कर्ष सामने आया है और न ही चार्जशीट फाइल की गयी है।