रांची। परिवहन व्यापारियों की बैठक रांची के गाड़ीखाना स्थित स्थानीय क्षत्रिय भवन में 24 अक्टूबर को हुई। इसमें रांची जिला परिवहन संघ का गठन किया गया। रांची से झारखंड के अनेक जिलों में सामान का परिवहन करने वालों ने सर्वसम्मति से इसका गठन किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि रांची जिला परिवहन संघ सभी समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ मिलकर परिवहन व्यवसायी की समस्याओं के निराकरण के लिये यथासम्भव प्रयास करेगा। शहर में लघुभार वाहनों के लिए लागू यातायात व्यवस्था से परिवहन व्यवसायी परेशान हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर उचित समाधान का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर उपस्थित झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह ने कहा कि रांची शहर में व्यवसाय निर्बाध रूप से चले। व्यवसायी निर्भीक होकर कार्य करे, इसके लिये व्यवसायी वर्ग का हर संभव सहयोग मिलता रहेगा। मजदूर एवं व्यवसायी वर्ग आपस में सामंजस्य बनाकर रांची शहर में व्यवसाय बढ़ाने के लिये एकजुटता से प्रयास करें।
कार्यक्रम में रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसबी सिंह, झारखंड मोटर फेडरेशन के महासचिव सुनील सिंह चौहान, रांची मिनी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक अरविंद सिंह, अध्यक्ष रवींद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
ये हैं नवनिर्वाचित पदधाकारी
बिन्दुल वर्मा-सरंक्षक, विजय बहादुर सिंह-अध्य्क्ष, जितेन्द्र कुमार सिंह-उपाध्यक्ष, वितेन्द्र सिंह-सचिव, जितेंद्र भगत-सह सचिव, दीपक सिंह-सगठन मंत्री, दीपक सिंह और टिंकू राज-कोषाध्यक्ष बनाये गये।
कार्यकारणी सदस्य-संजय सिंह, विक्की सिंह, पाल जी, शशि भूषण झा, सतीश कुमार, आशुतोष कुमार, राजेश कुमार (रवींद्र जी), सुमित अग्रवाल बनाये गये।