ढाका। बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में 22 अक्टूबर को अंधाधुंध गोलीबारी की गई। इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई। यह हमला रोहिंग्या कैंप स्थित मदरसे पर किया गया था। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया।
बताया जाता है कि हमला अहले सुबह चार बजे किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक हमलावर को गिरफ्तार भी कर ली। उसके पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। हमले के बाद से कैंपों में रहने वाले भयभीत हैं। उन्हें जान का डर सताने लगा है। हालांकि घटना के बाद से कैंपों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।