केरल में काम करते हैं पिता, घर में दो साल से नाबालिग से दुष्कर्म कर रहा था बुजुर्ग

अपराध झारखंड
Spread the love

झारखंड। एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के पिता केरल में काम करते हैं। मां का खेत एवं अन्य काम से घर से अक्सर बाहर जाती है। मौका का फायदा उठाकर एक बुजुर्ग घर में उनके साथ दुष्कर्म करता था। लड़की की शिकायत करने पर वह जंगल में छुप गया। हालांकि पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। यह मामला झारखंड के सिमडेगा जिले का है।

सिमडेगा जिल के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के घुटबहार कुंवरटोली की एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने लिखा था कि उसके पिता केरल में काम करते हैं। वह अपनी मां के साथ घर पर ही रहती है। मां का खेत एवं अन्य काम से घर से अक्सर बाहर जाना होता है। इसी दौरान पड़ोस का ही 58 वर्षीय बुजुर्ग जोहन कंडुलना मौके का फायदा उठाकर उसके घर आता था। विभिन्न प्रकार का लालच देकर और बहला-फुसलाकर छेड़छाड़ किया करता था।

नाबालिग ने बताया कि फिर बुर्जुग ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। बताने पर जान मारने की धमकी देता था। पहले तो नाबालिग लोक-लज्जा एवं भय के कारण चुप रही। फिर गर्भवती होने की आशंका पर वह डर गयी। पूरी घटना की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी। फिर पीड़ि‍ता अपने परिजनों के साथ थाना जाकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की सवंदेनशीलता के मद्देनजर ठेठईटांगर थाना प्रभारी ने तत्काल कांड दर्ज कर जब आरोप जीवन कंडुलना की खोज की। इस दौरान पता चला कि वह गांव से भाग चुका है। ठेठईटांगर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए घुटबहार जंगल में छुपे अभियुक्त को खदेड़कर धर-दबोचा है। इस संबंध में ठेठईटांगर थाना में मामला पोक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।