प्रसिद्ध व्यवसायी और समाजसेवी तिलकराज आजमानी का निधन

झारखंड
Spread the love

झारखंड। प्रसिद्ध व्‍यवसायी तिलकराज आजमानी (67) का निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली में 9 अक्टूबर को अंतिम सांस ली। वे विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े हुए थे। झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल आजमानी के पिता थे। उनके निधन पर शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले उनके पेट में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में बीती रात 3 बजे उनका निधन हो गया। आज शाम उनका पार्थिव शरीर रांची लगाया जाएगा। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये।

तिलकराज आजमानी रांची टेंट हाउस के मालिक थे। वे महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष और महानगर दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक भी थे। वे समाजसेवी भी थे। उनके छोटे भाई गुलशन लाल आजमानी पूर्व विधायक रह चुके हैं।