नहीं रहे पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने वाले विवादित वैज्ञानिक डॉ. कदीर खान

दुनिया
Spread the love

नई दिल्ली। पाकिस्तान के लिए परमाणु बम बनाने वाले विवादित वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल कदीर खान का आज रविवार सुबह 85 साल की उम्र में निधन हो गया।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री परवेज खट्टक ने उनके निधन को दुखद बताते हुए पाकिस्तान के लिए बड़ा नुकसान बताया है। डॉ. कदीर का जन्म अविभाजित भारत के भोपाल में हुआ था। विभाजन के बाद पूरे परिवार के साथ पाकिस्तान आ गए थे। डॉ. खान पिछले कई दिनों से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। पिछले महीने के दूसरे सप्ताह में उन्होंने अपने इलाज में पाकिस्तान की इमरान सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ने ट्वीट किया है कि डॉ. खान को मुल्क के लोग बहुत प्यार करते थे क्योंकि पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने में उनकी अहम भूमिका थी।