धनबाद। बचपन के दोस्त ने दगा दे दिया। पीड़ित फरियाद लेकर पहले एक थाना गया। वहां कार्रवाई नहीं होने पर महिला थाना में शिकायत की। न्याय दिलाने की गुहार लगाई। यह मामला झारखंड के धनबाद जिले का है।
धनबाद के गांधीनगर के युवक विनोद कुमार राम ने महिला थाना में शिकायत की है। उसने अपने बचपन के दोस्त शेखर सोनकर पर पत्नी और दो बच्चों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी दस वर्ष पूर्व कतरास के डोमन रविदास की पुत्री ममता देवी के साथ सामूहिक विवाह में हुई थी। उसकी दो बेटी भी है।
विनोद के मुताबिक उसके बचपन का दोस्ता शेखर सोनकर उसके घर आया-जाया करता था। बीते 13 अप्रैल को उसका दोस्त उसकी पत्नी और दो बच्चों को लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि पहले उसने इसकी लिखित शिकायत धनसार थाना में की थी। शिकायत देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहां कार्रवाई नहीं होने पर बुधवार वह शिकायत लेकर महिला थाने पहुंचा। थाने में शिकायत दर्ज कराकर पत्नी और दो बच्ची वापस लाने की गुहार लगाई। साथ ही, बचपन के दोस्त शेखर सोनकर पर कार्रवाई करने की मांग भी की।