नई दिल्ली। भारत ने इतिहास रच दिया। अब तक 100 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगी। टीकाकरण 100 करोड़ से पार होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खुशी जाहिर की।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 18,454 नए मामले सामने आए। स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.15 प्रतिशत है। यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे अधिक है।
पिछले 24 घंटों में 17,561 रोगी स्वस्थ हुए है। देश में अभी तक कुल 3,34,95,808 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामलों के 1 प्रतिशत से कम हैं। वर्तमान में यह 0.52 प्रतिशत है। मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। भारत में वर्तमान में 1,78,831 सक्रिय मामले हैं।
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.34 प्रतिशत है। पिछले 118 दिनों से यह 3 प्रतिशत से कम है। इसी तरह दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.48 प्रतिशत है। पिछले 52 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है। अभी तक 59.57 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं।
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 103.5 करोड़ से अधिक (1,03,53,51,045) खुराकें राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 10.85 करोड़ से अधिक (10,85,69,250) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध हैं। इन्हें लगाया जाना है।