राजस्थान। बड़े अरमान के साथ युवक ने शादी रचाई। जिंदगी भर साथ निभाने का वादा मन में था। लेकिन दूल्हे को शायद दुल्हन के इरादे का अंदाजा नहीं था। उसे तो झटका तब लगा जब शादी के सिर्फ चार दिन के बाद ही फरार हो गई।
बताया जाता है कि दुल्हन का उसके मायके के ही किसी युवक के साथ अफेयर था। यह मामला है राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में सीमावर्ती हिंदुमलकोट थाना क्षेत्र के गांव दूलापुर केरी का। वह घर से सोने-चांदी के जेवरात तथा नगद राशि भी ले गई।
पुलिस के मुताबिक दूलापुर केरी गांव के पेमाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके मुताबिक उसने अपनी बेटी दुर्गा (19) की शादी 11 अक्टूबर को श्रीगंगानगर में एसएसबी रोड पर गली नंबर 6 निवासी सुभाष नायक से की थी।
शादी के बाद दुर्गा पहले पग फेरे के लिए 14 अक्टूबर को मायके आई थी। वह 14-15 अक्टूबर की रात लगभग 12 बजे घर से गायब हो गई। जाते हुए वह डेढ़ तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के जेवरात तथा लगभग 50 हजार रुपए ले गई।