बिहार के औरंगाबाद रिमांड होम से 33 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

अपराध बिहार
Spread the love

औरंगाबाद। सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक की खबर बिहार के औरंगाबाद जिले से आ रही है। यहां रिमांड होम से 33 बाल कैदी फरार हो गये।

एक साथ 33 बाल कैदियों के फरार होने की घटना से रिमांड होम में हड़कंप मच गया है। सभी जिला मुख्यालय से सटे बभंडीह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से कैदी फरार हुए हैं। इस दौरान बाल कैदियों ने यहां तोड़फोड़ भी की। मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज होने के बाद छानबीन शुरू कर दी गयी है। खाना नहीं मिलने की शिकायत करते हुए बाल कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया था।

हंगामे की सूचना पर एसडीएम विजयंत कुमार एवं एसडीपीओ गौतम शरण ओमी दल बल के साथ प्लेस ऑफ सेफ्टी पहुंचे थे।