बाइक से पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी महिला, रास्‍ते में दुपट्टे से हो गई मौत

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। पति के साथ बाइक से महिला मायके से ससुराल जा रही थी। बीच रास्ते में ही दुपट्टे से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही मायके और ससुराल दोनों जगह चीख पुकार मच गई। यह घटना झारखंड के जमशेदपुर जिले में घटी।

जिले के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी नया पुल के पास गुरुवार की सुबह 8 बजे यह हादसा हुआ। इसमें पोटका के कालिकापुर में रहने वाली महिला रानी कुमारी (32) की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति महेंद्र कुंभकर के साथ बाइक पर कपाली स्थित अपने मायके से कलिकापुर अपने ससुराल जा रही थी। दोमुहानी नया पुल के पास महिला का दुपट्टा बाइक की चेन में फंस गया। चेन में दुपट्टा फंसने से वह सिर के बल गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।