झारखंड में धार्मिक स्थलों को खोलने पर अगले सप्ताह होगा विचार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक 08 सितंबर को मुख्यमंत्री के विधानसभा स्थित कक्ष में हुई। मुख्यमंत्री को आपदा प्रबंधन सचिव अमिताभ कौशल ने बताया कि देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर खोलने के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के संबंध में समाचार पत्रों प्रकाशित हुए हैं। इसपर मुख्यमंत्री ने सचिव को मंदिर खोलने से संबंधी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की प्रति यथा शीघ्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

इसके आलोक में निर्णय लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अध्ययन कर धार्मिक स्थल को COVID-19 के परिप्रेक्ष्य में खोलने पर विचार किया जाए। आदेश की प्रति प्राप्त होते ही अगले सप्ताह बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान वित्त सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास सचिव अबु बकर सिद्दीकी उपस्थित थे।