युगल मुंडा हत्याकांड का खुलासाः पत्नी का था अवैध संबंध, पति ने कर दी प्रेमी की हत्या, चार गिरफ्तार

अपराध
Spread the love

बड़ी खबर यह है कि दशम फॉल थाना क्षेत्र में 7 सितंबर को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका बरामद किया गया था। एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक युगल मुंडा हत्याकांड का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।

गिरफ्तार अपराधियों में सागर मुंडा, सुखराम मुंडा, मंगरा मुंडा और सुखराम मुंडा शामिल हैं। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि युगल मुंडा की हत्या अवैध संबंध में हुई है। मृतक युगल मुंडा का गिरफ्तार सागर मुंडा की पत्नी से अवैध संबंध था। पत्नी के साथ अवैध संबंध के चलते सागर मुंडा ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर योजना बनायी और युगल मुंडा की हत्या कर दी।

युगल मुंडा का शव बीते 7 सितंबर को हांजेद के पास जंगल में मिला था। मृतक ग्राम बूचाडीह पंचायत बारूहातू थाना बुंडू का रहने वाला था। अपराधियों ने हत्या कर युगल मुंडा के शव को जंगल में पेड़ से लटका दिया था। इधर छापेमारी टीम में एसडीपीओ बुंडू अजय कुमार, इंस्पेक्टर रमेश कुमार, दशम फॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत समेत पुलिस टीम शामिल थे।